स्थानीय

दरभंगा : ब्राह्मण फेडरेशन ने किया ‘होली मिलन सह ब्राह्मण मिलन समारोह’ का आयोजन

गमछा प्रदान कर किया गया सभी लोगों का स्वागत 

दरभंगा : ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की ओर से ‘होली मिलन सह ब्राह्मण मिलन समारोह’ संगठन के दरभंगा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा के आवास पर गुरुवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संगठन के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं. होली मिलन समारोह में शामिल सभी लोगों को गमछा प्रदान कर उनका स्वागत किया गया.

इस अवसर पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण मोहन झा, राजीव ठाकुर, अयोध्या नाथ झा, प्रदीप ठाकुर, अनिल झा, संजीव झा, डॉ. उद्भट मिश्रा, डॉ. मृदुल शुक्ला, तरुण कुमार, राजीव मिश्रा, हेमंत कुमार झा, गोपाल चौधरी, अभिषेक चौधरी, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी एवं देव कुमार झा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज एवं संगठन के अन्य लोगों की उपस्थिति रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *