डेस्क : आपत्तिजनक बयान देने पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को कैबिनेट से हटाने की मांग करने वाले छात्र भारती के कार्यकर्ता अनिकेत घुले को जल संसाधन एवं पालक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल के सामने ही महायुति कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि संगठन के कार्यकर्ता राम आरगडे, मोहम्मद तांबोली, राहुल जराड के साथ विखे पाटिल के कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की.