धर्म-ज्योतिष

नए साल में शुक्र बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों पर लक्ष्मी होंगी मेहरबान और बरसेगा पैसा

डेस्क:  ज्योतिषीय नजरिए से आने वाला साल खास रहने वाला है। 1 जनवरी 2027 को धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे कई राशि वालों की किस्मत बदलने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, विवाह, भौतिक सुख और आर्थिक समृद्धि का कारक माना जाता है,  इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ रह सकता है।

2027 में होगा ये  परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति साल 2027 में तीन राशियों से होकर गुजरेंगे। इसकी शुरुआत साल की शुरुआत में ही हो जाएगी। 25 जनवरी 2027 को गुरु वक्री अवस्था में सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 26 जून 2027 को बृहस्पति दोबारा सिंह राशि में गोचर करेंगे।  26 नवंबर 2027: गुरु सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह साल 2027 में गुरु कर्क, सिंह और कन्या राशि में संचरण करेंगे।

मेष राशिफल 
मेष राशि के लिए वर्ष 2027 निरंतर प्रगति और बढ़ती जिम्मेदारियों पर केंद्रित रहने वाला है। भले ही कभी-कभी आपको लगे कि काम की गति धीमी है, लेकिन यह समय आपको एक मजबूत और स्थिर आधार बनाने का अवसर देगा। आपका स्वाभाविक उत्साह और आत्मविश्वास आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने और जरूरत पड़ने पर नेतृत्व संभालने में मदद करेगा।  करियर के क्षेत्र में, लगातार प्रयासों से ही प्रगति संभव है। आप पर बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, और आपकी लगन आपको पहचान दिला सकती है या नए अवसर प्रदान कर सकती है।

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर सातवें भाव में होगा।  2027 का साल इन राशि वालों के लिए स्थिरता, धैर्य और दीर्घकालिक आधार को मजबूत करने पर केंद्रित हो सकता है।  करियर में तरक्की धीरे-धीरे मिल सकती है। आपकी विश्वसनीयता और लगन के कारण समय के साथ आपको पहचान और सम्मान मिल सकता है। आर्थिक रूप से, यह साल अनुशासित आदतों और व्यवस्थित योजना बनाने के लिए अच्छा हो सकता है, जिससे आप एक अधिक सुरक्षित आधार तैयार कर सकें।

 सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। यह भाव घर, माता, संपत्ति और मानसिक शांति से जुड़ा माना जाता है। सिंह राशि वालों के लिए यह साल अच्छा रहेगा, आपके काम का असर काम पर अच्छा दिखेगा। साथ ही, शादीशुदा ज़िंदगी में मिठास बनी रहेगी। करियर के मामले में आप नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। साथ ही आपके बिज़नेस को भी अच्छी रफ़्तार मिलेगी।

धनु राशि 
वर्ष 2027 धनु राशि के जातकों को अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने और नए अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आप अपने ‘कम्फर्ट ज़ोन’ से बाहर निकलकर कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रूप से, सोच-समझकर लिए गए निर्णय आपको स्थिरता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। यह वर्ष नई चीज़ों को खोजने और नई समझ विकसित करने के ज़रिए आपके विकास में सहायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *