अन्य

एक Kiss और हो सकता है इंफेक्शन! जानें किन 5 बीमारियों का रहता है खतरा

डेस्क : किसी अपने को प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका Kiss माना जाता है। पार्टनर को किस करना, बच्चों को माथे पर चूमना या करीबियों के प्रति अपना प्यार जाहिर करना, ये सभी हमारी भावनाओं का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक Kiss के जरिए कुछ संक्रमण भी फैल सकते हैं? खासकर जब किसी व्यक्ति को पहले से वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो, तो उसके संपर्क में आने से दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। डॉक्टर के अनुसार, मुंह में मौजूद लार के जरिए कुछ वायरस और बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर Kiss से बीमारी फैलती है। संक्रमण का खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति को कौन-सी बीमारी है और किस तरह का संपर्क हुआ है। आइए जानते हैं Kiss के जरिए फैल सकने वाली 5 बीमारियों के बारे में।

ओरल हर्पीज (Oral Herpes)
Kiss के जरिए फैलने वाले संक्रमणों में ओरल हर्पीज शामिल है। यह हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस (HSV-1) के कारण होता है। इसमें होंठों के आसपास या मुंह के पास छोटे-छोटे छाले और पानी से भरे फफोले हो सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति के होंठों पर कोल्ड सोर या हर्पीज के घाव हैं, तो Kiss करने से संक्रमण दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। कई बार बिना दिखाई देने वाले छालों के भी वायरस फैल सकता है।
मोनोन्यूक्लिओसिस (Mononucleosis)
मोनोन्यूक्लिओसिस को आमतौर पर ‘Kissing Disease’ भी कहा जाता है। यह बीमारी मुख्य रूप से एपस्टीन-बार वायरस (EBV) के कारण होती है और संक्रमित व्यक्ति की लार के संपर्क में आने से फैल सकती है। Kiss करने के अलावा संक्रमित व्यक्ति की बोतल, गिलास या चम्मच इस्तेमाल करने से भी संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। इसके प्रमुख लक्षणों में लंबे समय तक थकान, बुखार, गले में खराश और लिम्फ नोड्स में सूजन शामिल हैं।

साइटोमेगालोवायरस इंफेक्शन (Cytomegalovirus)
साइटोमेगालोवायरस (CMV) भी एक ऐसा वायरस है, जो संक्रमित व्यक्ति की लार और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क से फैल सकता है। ज्यादातर स्वस्थ लोगों में इसके कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ लोगों को फ्लू जैसी परेशानी हो सकती है। इसमें बुखार, मांसपेशियों में दर्द, थकान, गले में खराश और लिम्फ नोड्स में सूजन हो सकती है। गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह संक्रमण विशेष चिंता का विषय हो सकता है।
सिफलिस (Syphilis)
सिफलिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो ट्रेपोनेमा पैलिडम नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से यौन संपर्क के दौरान फैलता है। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के होंठों या मुंह के अंदर सिफलिस का घाव मौजूद है, तो उस घाव के सीधे संपर्क में आने से Kiss के दौरान संक्रमण फैल सकता है। इसकी शुरुआती अवस्था में मुंह या शरीर के अन्य हिस्सों पर अक्सर दर्द रहित घाव दिखाई दे सकता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Kiss करते समय दो लोग एक-दूसरे के काफी करीब आते हैं। ऐसे में सांस और श्वसन संबंधी बूंदों के जरिए फैलने वाले संक्रमणों का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर पार्टनर को सर्दी-जुकाम, फ्लू या कोविड-19 है, तो Kiss करने से बचना चाहिए। इन बीमारियों में खांसी, छींक, बुखार, गले में खराश और नाक बहने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। बीमारी के लक्षण ठीक होने तक नजदीकी संपर्क से दूरी रखना बेहतर है।
Kiss करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर पार्टनर को बुखार, सर्दी-जुकाम या गले में संक्रमण है, तो Kiss करने से बचें।
होंठों पर छाले या कोल्ड सोर होने पर Kiss न करें।
मुंह में किसी तरह का घाव या असामान्य छाला दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लें।
अपनी व्यक्तिगत चीजें जैसे टूथब्रश और लिप बाम दूसरों के साथ शेयर न करें।
अगर किसी संक्रमण के लक्षण दिखाई दें, तो खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।
नोट : Kiss प्यार जताने का एक सामान्य तरीका है और हर Kiss से इंफेक्शन नहीं फैलता। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को पहले से संक्रमण है, तो सावधानी बरतना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *