अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 100 महिला सफाई कर्मियों को उप महापौर नाजिया हसन ने किया सम्मानित
दरभंगा (नासिर हुसैन)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दरभंगा नगर निगम सभागार में दरभंगा नगर निगम की उप महापौर, नाजिया हसन दरभंगा नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों की लगभग 100 महिला सफाई कर्मियों को उप महापौर नाजिया हसन ने अपने हाथो से पाग माला एवं चादर पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा आज यह नारी अपने घर परिवार के साथ साथ साफ सफाई, समाज और देश को संभाल रही है। आजकी नारी सभी क्षेत्रो मे आगे बढ़कर काम कर रही है और अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।