दरभंगा

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के तत्त्वावधान में यूनेस्को डे के सुअवसर पर ‘वीरांगना सम्मान सह दीपावली मिलन समारोह’ आयोजित

दरभंगा:समारोह में शहीद सैनिकों की चार वीरांगनाओं को क्लब द्वारा चादर, कंबल, मोमेंटो, बुके आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के तत्त्वावधान में यूनेस्को डे के अवसर पर “वीरांगना सम्मान समारोह सह दीपावली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन पब्लिक स्कूल, बेला, दरभंगा के प्रांगण में क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें क्लब के संरक्षक डॉ बीके मिश्रा, कमांडिंग ऑफिसर 2, बिहार मेड यूनिट, दरभंगा के मेजर गौरव भदाना- मुख्य अतिथि, दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो चंदन कुमार- सम्मानित अतिथि, क्लब के महासचिव प्रो मधु रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललित कुमार खेतान, संयोजक डॉ एके कश्यप, मंच संचालिका छवि अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलन, लक्ष्मी-गणेश जी के पूजन से प्रारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, मोमेंटो एवं बुके से क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। वहीं शहीदों की चार वीरांगनाओं को क्लब द्वारा चादर, कंबल, मोमेंट, बुके आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें वीरांगना नीलम देवी, अनीता देवी, मीना देवी एवं कामिनी कुमारी को सम्मानित किया गया। दरभंगा सेन्ट्रल स्कूल की नव्या, स्नेया, आदित्या एवं वंशिका आदि ने देशभक्ति, दीपावली, मैथिली लोकगीत आदि पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इन कलाकारों को भी प्रमाण पत्र एवं मैडल आदि से सम्मानित किया गया। वहीं क्लब के सदस्यों के बीच डॉ एके कश्यप एवं छवि अग्रवाल ने फिल्मी डायलॉग पर आधारित आकर्षक क्विज प्रतियोगिता करायी, जिसमें सफल सदस्य को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। तत्पश्चात सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी और फुलझड़ी, गुलर, कुल्हीया पटाखे आदि से बच्चे-बच्चियों ने दीपावली मनाया।‌ क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा यूनेस्को क्लब, दरभंगा समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि के द्वारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करता रहा है। ”वीरों के नाम, आज की शाम” कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विशेष अवसर है। कहा कि हर वीर सैनिक के पीछे एक परिवार भी होता है जो हर पल उसकी चिंता, प्रतीक्षा और त्याग के साथ जीता है। मुख्य अतिथि मेजर गौरव भदाना ने कहा कि भारत के वीर शहीद सहित हमारी वीरांगनाएं भी हमारे लिए रोल मॉडल हैं। ये ही देश के वास्तविक हीरो हैं।
गेस्ट ऑफ ओनर प्रो चंदन कुमार ने कहा कि हम सभी जवानों के कर्जदार हैं, जिनके बदौलत ही हम सब सुरक्षित एवं आनंदित रहते हैं। डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। डॉ एके गुप्ता, डॉ ओम प्रकाश आदि सदस्यों ने दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पारिवारिक एकता, सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक समृद्धि एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। दिवाली समाज में सहयोग, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है। कार्यक्रम में डॉ एसएन सर्राफ, डॉ आरबी खेतान, डॉ आरएन चौरसिया, राजकुमार मारीवाल, आलोक कुमार, प्रो अरविन्द सुंदर झा, प्रो बृज मोहन मिश्रा, डॉ लाल मोहन झा, रामबाबू शाह, डॉ आरएनपी सिन्हा, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर आदि सहित 80 से अधिक व्यक्तियों ने समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *