छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने छात्रों को आसाराम बापू द्वारा लिखित ‘संस्कार सरिता’ नामक पुस्तक बांटी. यह स्कूल रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसके प्रिंसिपल का नाम प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति है. बच्चे यह किताब लेकर जब घर पहुँचे, तो अभिभावकों में रोष फैल गया. उन्होंने दुष्कर्म के दोषी और जेल में बंद व्यक्ति की किताब बांटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया. बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जाँच के निर्देश दिए हैं.
प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को पद से हटा दिया गया है.


