उत्तर प्रदेश

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, भड़काऊ नारे लिखने वालों पर हो कार्रवाई : इमरान मसूद

डेस्क:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कश्मीर को लेकर दिए गए बयानों और लगाए गए नारों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कुछ लोग आंदोलन से डर रहे है, इसीलिए गलत जानकारी लोगों को दे रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कश्मीर को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। जो लोग कश्मीर के समर्थन में बोल रहे हैं और इस आंदोलन को कमजोर करने की बात कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं। ऐसे नारे लिखने वालों की पहचान पुलिस और प्रशासन को करनी चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। वहां का कोई भी छात्र इन नारों का समर्थन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये वहीं लोग हैं जो आंदोलन को कमजोर करना चाह रहे हैं, जिससे उन लोगों को फायदा हो सके, क्योंकि उन लोगों को आंदोलन से अब डर लगने लगा है। जो इस तरह का पोस्टर लगा रहे हैं, पुलिस प्रशासन उनको चिन्हित करे और जल्द से जल्द कार्रवाई करे, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वे बच्चे हैं। हम अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जो कुछ भी करना पड़े, करेंगे। ये छात्र देश का भविष्य हैं। उनके भविष्य को बर्बाद न करें। आपको उनकी बात सुननी ही पड़ेगी, क्योंकि यह महात्मा गांधी की धरती है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग देश में कितना नुकसान कर रहे हैं, इसके बारे में कोई बताने वाला नहीं है। जीएसटी से कितना नुकसान हुआ है, इसके बाद में देश को पता चलना चाहिए। जीएसटी ने व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचाया है, सामान की ब्रिकी हो नहीं रही हैं, जनता परेशान हो गई है।
केरल लोक भवन में नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर द्वारा केवल शाकाहारी मेनू रखने के आदेश पर विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि खाने-पीने की पसंद पर कोई पाबंदी नहीं होनी चाहिए। हर किसी को अपनी मर्जी का खाना खाने दें। अगर ओम प्रकाश माथुर कोई चीज नहीं खाते हैं, तो न खाएं। क्या कोई उन्हें जबरदस्ती खिला सकता है? मैं मांस या मछली नहीं खाता। क्या कोई मुझे इन्हें खाने के लिए मजबूर कर सकता है?
दिल्ली में इतनी ज्यादा संख्या में फोर्स तैनात करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि अब इनको देश के अंदर भी खतरा दिखाई दे रहा है। दिल्ली में ये लोग सब ठप कर रहे हैं। इस तरह का काम नहीं करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *