प्रादेशिक बिहार

JDU विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पार्टी की बड़ी कार्रवाई ! प्राथमिक सदस्यता रद्द ! 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित ! विधानसभा अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की सिफारिश !

पटना : जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU ने मोकामा से विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी सह पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश: पार्टी ने संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को रद्द करने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पास अनुशंसा भेजी है।हाल ही में संपन्न हुए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (MLC) चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने JDU के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जाकर जन सुराज समर्थित प्रत्याशी का समर्थन और प्रचार किया था। पार्टी द्वारा शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग करने और निर्देशों की लगातार अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *