उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ईडी के दो अधिकारियों पर सीबीआई का बड़ा एक्शन : 5 लाख रुपये की घूस लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार, प्रवर्तन अधिकारी भी धराया

डेस्क:लखनऊ। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय में तैनात एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को 5 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने जाल बिछाकर हेड कांस्टेबल को परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ दबोचा, जिसे वह प्रवर्तन अधिकारी की ओर से स्वीकार कर रहा था। ईडी के समन में राहत दिलाने के नाम पर मांगी थी घूस सीबीआई द्वारा दर्ज मामले और प्राथमिक जांच के अनुसार-परिवादी के पिता को प्रवर्तन निदेशालय (लखनऊ जोन) की ओर से अगस्त और सितंबर 2026 में दो समन जारी किए गए थे।
मदद के बदले 5 लाख की मांग : ईडी में दर्ज केस में मदद करने और अनुकूल रिपोर्ट तैयार करने की एवज में हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी ने परिवादी के पिता से रिश्वत की भारी रकम की मांग की थी।
रंगे हाथ गिरफ्तारी : शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 23 अक्टूबर को ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी ने प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार की तरफ से 5 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए दोनों अधिकारियों की पहचान
सीबीआई ने मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है:
दीपक कुमार – प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer), ईडी कार्यालय, लखनऊ जोन
मनोज द्विवेदी – हेड कांस्टेबल (Head-Constable), प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ जोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *