अर्थ

चांदी के दामों में बड़ी गिरावट… एक झटके में ₹8000 हुई सस्‍ती, सोने की कीमत भी धड़ाम!

डेस्क: घरेलू कमोडिटी मार्केट (Domestic Commodity Market) में सोने-चांदी के दाम (Gold and Silver Prices) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. MCX पर 4 दिसंबर फ्यूचर के लिए चांदी 8000 रुपये तक टूट चुकी है, जो 2.10 लाख रुपये प्रति किलो के करीब आ चुकी है. वहीं गोल्‍ड की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।
एमसीएक्‍स पर 10 ग्राम सोना का भाव 2084 रुपये या 1.50 फीसदी गिरकर 1,46,366 रुपये पर आ चुका है. वहीं चांदी करीब 8237 रुपये या 3.76 फीसदी गिरकर 2,10,508 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. सोने-चांदी में गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में आई अचानक गिरावट के कारण आई है।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड 1.31 फीसदी गिरकर 4,122.05 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है. वहीं चांदी 4.18 फीसदी गिरकर 57.035 डॉलर प्रति औंस पर आ चुकी है.
बुधवार को अमेरिका में महंगाई डाटा सामने आया है, जिसमें CPI में बढ़ोतरी हुई है. सितंबर में अमेरिका का CPI महंगाई आंकड़ा महीने-दर-महीने 0.6% बढ़ा. महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने पर बाजार को आशंका हुई कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. इससे सोने और चांदी में बिकवाली तेजी से बढ़ी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी डॉलर में कारोबार करते हैं. डॉलर मजबूत होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए ये महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग पर दबाव पड़ सकता है।
अगर अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहती हैं या बढ़ती हैं, तो निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले बॉन्ड आकर्षक हो सकते हैं. ऐसे में सेफ निवेश माने जाने वाले गोल्‍ड-सिल्‍वर प्र‍ाइस में गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *