दरभंगा, 11 अक्टूबर 2026 :-अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के द्वारा बालिका गृह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता माण्डवी कुमारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा द्वारा चलाए जा रहे बालिकाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सभी तरह के कानून और योजनाएं चलाई गई है। बालिकाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, खेलकूद, राजनीति जैसे सभी क्षेत्रों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है। जागरूकता और सामूहिक प्रयास से बालिकाओं की प्रतिभा को और भी निखारा जा सकता है।
अधिवक्ता माण्डवी कुमारी ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव जैसे सामाजिक कुरीतियों को भी समाप्त करने की बात कही।
यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार कु सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
मौके पर पारा विधिक स्वयंसेवक विकास कुमार राम सहित बालिका गृह के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


