मनोरंजन

रोज 60 सिगरेट पीते थे Nana Patekar! फिर 70 की उम्र में रहे फिट, जानें उनका फिटनेस राज

डेस्क : नाना पाटेकर की जिंदगी जितनी बेबाक रही, उतनी ही अनुशासित भी. एक समय ऐसा था जब अभिनेता दिन में करीब 60 सिगरेट तक पी लिया करते थे। लेकिन 56 साल की उम्र के बाद उन्होंने धूम्रपान को पूरी तरह अलविदा कह दिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में फिटनेस और अनुशासन ने ऐसी जगह बनाई कि उम्र के 70वें पड़ाव पर भी उनका वर्कआउट देखकर लोग हैरान रह जाते थे। हाल ही में वायरल हुए उनके एक वीडियो ने एक बार फिर उनकी जबरदस्त फिटनेस की झलक दिखाई थी। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल हॉस्पिटल के चीफ ऑफ ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) भी दर्ज किया गया था।

उम्र के इस पड़ाव पर भी करते थे जबरदस्त वर्कआउट
नाना पाटेकर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कसबेकर ने सोशल मीडिया पर उनका एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था। इसमें नाना शॉर्ट्स और बनियान पहने पैरेलल बार्स पर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे। खास बात यह थी कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वह एक्सरसाइज को बेहद आसानी से करते दिखाई दिए। अतुल कसबेकर के मुताबिक, नाना ने लगातार 15 ट्राइसेप डिप्स किए थे। उन्होंने बताया था कि वीडियो रिकॉर्ड करना थोड़ा देर से शुरू हुआ, लेकिन जितना हिस्सा कैमरे में कैद हुआ, वह भी उनकी फिटनेस दिखाने के लिए काफी था। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नाना की ताकत और फुर्ती की खूब चर्चा हुई। फैंस ने उनके अनुशासन की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने मजेदार अंदाज में उन्हें ‘वेलकम’ के उदय शेट्टी से जोड़ते हुए ‘कंट्रोल उदय कंट्रोल’ जैसे कमेंट भी कि।
फिटनेस के लिए रोज देते थे डेढ़ से दो घंटे
नाना पाटेकर ने कई इंटरव्यू में अपनी दिनचर्या और फिटनेस को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह रोज करीब डेढ़ से दो घंटे शारीरिक गतिविधियों के लिए देते थे। उनका वर्कआउट केवल जिम तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें सूर्य नमस्कार जैसी पारंपरिक एक्सरसाइज भी शामिल थी। उनके लिए फिटनेस सिर्फ अच्छा दिखने का जरिया नहीं थी। वह इसे शरीर की ताकत, आत्मनिर्भरता और बेहतर जीवन से जोड़कर देखते थे। उनका मानना था कि शरीर इंसान की सबसे बड़ी संपत्ति है और उसे मजबूत बनाए रखना जरूरी है।
एक्सरसाइज से शुरू होता था दिन
नाना ने एक इंटरव्यू में अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में बताया था कि उनका दिन अक्सर एक्सरसाइज से शुरू होता था। इसके बाद वह प्रार्थना करते थे। उनकी सोच भी काफी अलग थी। उन्होंने बताया था कि प्रार्थना में वह भौतिक चीजों की मांग करने के बजाय सोच में स्पष्टता और अच्छा दिल मांगने में विश्वास रखते थे। उनकी सादगी और यह सोच उनकी निजी जिंदगी का अहम हिस्सा थी।

नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा सके कि वह कभी इतनी ज्यादा स्मोकिंग किया करते थे। 2015 में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपनी पुरानी आदत के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह एक समय दिन में करीब 60 सिगरेट तक पीते थे। उन्होंने बताया था कि 56 साल की उम्र तक उनकी यह आदत बनी रही। लेकिन इसके बाद एक ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और उन्होंने धूम्रपान छोड़ने का फैसला कर लिया।
एक मां का दर्द देखकर छोड़ दी सिगरेट
नाना ने बताया था कि उनके एक करीबी पारिवारिक मित्र ने अपने बेटे को खो दिया था। उस महिला का दर्द देखकर नाना काफी प्रभावित हुए। एक दिन जब वह खुद खांस रहे थे, तो उस महिला ने उनसे ऐसा सवाल किया जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया। उस महिला ने उनसे पूछा था कि उसे और कितना सहना पड़ेगा। नाना के मुताबिक, उसकी बात उनके दिल पर गहरा असर कर गई। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि अब वह धूम्रपान नहीं करेंगे। यही वह मोड़ था जब नाना ने अपनी वर्षों पुरानी सिगरेट की आदत को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में फिटनेस और अनुशासन को ज्यादा महत्व दिया।

सादगी और अनुशासन को बनाया जिंदगी का हिस्सा
नाना पाटेकर की जिंदगी में फिटनेस केवल शरीर को मजबूत रखने तक सीमित नहीं थी। वह सादगी, मानसिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को भी उतना ही महत्व देते थे। एक समय में दिन में 60 सिगरेट पीने वाले नाना ने अपनी आदत पर काबू पाया और उम्र बढ़ने के साथ भी खुद को सक्रिय रखा। यही वजह थी कि 70 की उम्र पार करने के बाद भी उनका वर्कआउट देखकर लोग उनकी फिटनेस की मिसाल देने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *