अर्थ

हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 685 अंक उछला, निफ्टी 220 अंक मजबूत

डेस्क: मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 685.34 अंक चढ़कर 73,067.81 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 220.35 अंक की बढ़त के साथ 22,776.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.16 प्रतिशत बढ़कर 100.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,699.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स सोमवार को 472.77 अंक और निफ्टी 133.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *