डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन मे हजारों लोगो ने लिया भाग
शास्त्री चौक स्थित राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन होली मिलन समारोह का आयोजन शिशु रोग विशेषज्ञ सह वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बैनर तले आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह मे पहुंचे स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जितेंद्र नाथ ठाकुर,भाजपा जिलाध्यक्ष विनय पासवान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, महामंत्री विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, भाजपा के सभी मंडलध्यक्ष के साथ साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए डॉ शुक्ला की तरफ से होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रखी गई थी। डॉ. शुक्ला ने मौके होली मिलन कार्यक्रम को लेकर कहा यह रंगों का त्यौहार है और सभी लोग साथ मिलकर एक दूसरे को रंग लगा व एक साथ बैठकर होली पर मीठे मीठे पकवान खाकर होली के त्यौहार को मनाने का मजा ही कुछ और होता है। होली मिलन समारोह में लगभग 1500 लोगो ने भाग लिया। शहरवासियो सहित पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम मे आने वाले लोगों को अपनी और पार्टी की ओर से धन्यवाद दिया।