अंतरराष्ट्रीय

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट के हाईजैक की आशंका, पायलट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा

डेस्क: दुबई (Dubai) से तेल अवीव (Tel Aviv) जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की एक फ्लाइट ने अचानक इमरजेंसी सिग्नल (emergency signal) भेजा, जिसके बाद विमान सऊदी अरब के ऊपर से गुजरते हुए अपनी दिशा बदलता नजर आया. घटना के बाद विमान के अपहरण की आशंका जताई जा रही है और इजरायली फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया गया.

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, विमान सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट के पास देखा गया. विमान के जल्द ही सऊदी अरब में लैंड करने की उम्मीद है. इजरायली सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, विमान के उतरने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था.
फिलहाल इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने की वजह और विमान के रास्ता बदलने की सही जानकारी सामने नहीं आई है. विमान के सऊदी अरब में उतरने के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *