करनाल स्थानीय हरियाणा

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का करनाल पहुंचने पर वाल्मीकि समाज ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का करनाल पहुंचने पर वाल्मीकि समाज ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का जताया आभार

करनाल, 19 सितंबर। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी के करनाल आगमन पर वाल्मीकि समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों, सफाई कर्मचारी संगठनों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला कार्यकारिणी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं तथा पगड़ी पहनाकर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर मकान नवीनीकरण योजना को पुन: शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और अक्टूबर माह में इस योजना को शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब परिवारों को अपने मकानों के नवीनीकरण में लाभ मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी आंतरिक समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
धान खरीद के संबंध में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कुछ किसान निर्धारित समय से पहले अपनी फसल मंडियों में लेकर पहुंचे हैं, जिसके कारण शुरुआती दौर में कुछ समस्या आ सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई और आगे भी किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी किसान को अनावश्यक रूप से परेशान किया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्वागत के लिए पहुंचे सभी सामाजिक संगठनों, कर्मचारी प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम की महापौर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर सहित वाल्मीकि समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा सफाई कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *