करनाल जिला राष्ट्रीय स्थानीय हरियाणा

दीयों की जगमगाहट से रोशन हुआ कर्ण ताल , जिला में करीब 7 लाख दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णताल पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

दीयों की जगमगाहट से रोशन हुआ कर्ण ताल , जिला में करीब 7 लाख दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद का संदेश

कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित शहरवासी हुए शामिल

करनाल, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार को कर्णताल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर कर्णताल पर करीब 15 हजार लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दीयों की जगमगाहट से पूरा कर्ण ताल रोशन हो उठा। अभियान के तहत जिला में लगभग 7 लाख दिए जलाए गए।

इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करते हुए जनसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करने की मिसाल कायम की है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से आमजन प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, जिसे पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सहभागिता करनी होगी। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि सभी नागरिक अपने घरों में भी ‘एक दीया आशीर्वाद के नाम’ अवश्य जलाएं और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करें।

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिवस पर कर्णताल जैसे ऐतिहासिक स्थल पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर करनाल वासियों द्वारा उनके प्रति शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रकट किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देशवासी निरंतर सहभागिता कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत करनाल जिला में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत जिले में करीब 7 लाख दीये जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन-जन की ओर से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश की सेवा को प्राथमिकता दी है और इसी भावना के साथ उनका जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेंद्र, मेघा भंडारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *