दुबई। एशिया कप ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा विवाद अब भी चर्चा में है। महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस मामले पर अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सफाई दी है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि ट्रॉफी न लेने का फैसला काफी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान न कोई झगड़ा हुआ और न ही किसी तरह का टकराव।
वहीं BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI का रुख स्पष्ट था कि वह ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेगा, जो भारत के हित में काम नहीं कर रहा है। BCCI ने UAE के ACC डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जारूनी से प्रेजेंटेशन कराने का सुझाव दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।
सैकिया ने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम को जल्द ही महिला और पुरुष दोनों एशिया कप की ट्रॉफियां मिल जाएंगी।
मोहसिन नकवी के साथ BCCI पदाधिकारियों की वायरल तस्वीरों पर राजीव शुक्ला ने कहा कि मैच के दौरान अलग-अलग देशों के अधिकारियों से मिलना सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि साथ बैठने या बातचीत करने का मतलब यह नहीं है कि किसी मुद्दे पर रुख बदल गया है।
आशुतोष झा

