अंतरराष्ट्रीय

वियतनाम : 51 मछुआरों को ले जा रही नाव समुद्र में डूबी ! 5वें दिन बचाए गए 32 मछुआरे ! वीडियो आया सामने

वियतनाम के पास समुद्र में 51 मछुआरों को ले जा रही एक नाव डूब गई। नाव डूबने के बाद, मछुआरे चार दिनों तक बिना खाने-पीने के, लाइफबॉय (बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले छल्ले) को पकड़कर समुद्र में बहते रहे। पांचवें दिन, जिया लाई प्रांत की दो मछली पकड़ने वाली नावों के क्रू की नज़र इन मछुआरों पर पड़ी। क्रू कैप्टन गुयेन वान हू और बाकी सदस्यों ने अपनी जान और नाव की परवाह किए बिना, 32 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। बचाव अभियान के दौरान, कैप्टन गुयेन वान हू ने अपनी नाव इतनी तेज़ गति से चलाई कि उसका इंजन खराब हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 32 लोगों की जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *