अन्य

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटा, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

डेस्क: उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड हुई। इससे बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया। उधर, मौसम विज्ञान विभाग ने 14 और 15 सितम्बर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

वहीं, यू.पी. में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया है। मध्य प्रदेश में 3 दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। गुरुवार रात भोपाल, नर्मदापुरम और विदिशा में बारिश हुई। दमोह में बाढ़ के हालात हैं, कई कालोनियों में पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *