राष्ट्रीय

इंदौर : कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

डेस्क: इंदौर (Indore) के प्रशासनिक संकुल (Administrative Complex)  स्थित कलेक्टर कार्यालय (Collector’s Office) में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित बचा लिया।
नएस्थान तलाशें
डीजे गाड़ी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो जामनिया खुर्द का रहने वाला बताया जा रहा है। आकाश का आरोप है कि शुभम और गोलू कुशवाहा ने उसके साथ डीजे गाड़ी के नाम पर धोखाधड़ी की। आकाश के मुताबिक, गाड़ी का सौदा 11.20 लाख रुपये में हुआ था। आरोप है कि उसने 2 लाख रुपये नकद और कोरे चेक दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने दिखाई गई गाड़ी के बजाय दूसरी गाड़ी सौंप दी और उसमें खराब डीजे सिस्टम लगा हुआ था।
नए सामान के नाम पर भी पैसे लेने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि बाद में नए सामान के नाम पर उससे करीब 2.10 लाख रुपये और खर्च करवाए गए। इसके अलावा 98 हजार रुपये भी लिए गए। इसके बावजूद आरोपी उसे गाड़ी वापस उठाने की धमकी देते रहे।
धोखाधड़ी से परेशान होकर उठाया कदम
आकाश का कहना है कि लगातार धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसी से तंग आकर उसने जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *