बिहार

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने गए पप्पू यादव खुद फंसे, 3 नाव सहित सुरक्षाकर्मी लापता, कल महिलाओं को बांटे थे पैसे

तू कहां फंसा देला हमरा, अरे लालू कहां हो’…बाढ़ पीड़ितों की मदद करने गए पप्पू यादव खुद फंसे, 3 नाव सहित सुरक्षाकर्मी लापता

डेस्क: पूर्णिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव इन दिनों बाढ़ पीड़ितों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और उनकी मदद कर रहे हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में पप्पू यादव दौरा कर रहे हैं.

 

इसी कड़ी में देर रात पप्पू यादव पटना के दियारा इलाके में पहुंचे. जहां बाढ़ पीड़ितों के सहायता करने के दौरान खुद फंस गए. पप्पू यादव देर रात दियारा के क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे. इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और 3 नाव लापता हो गए. बाढ़ के बीच पप्पू यादव अपने समर्थक लालू को खोजते नजर आए. पप्पू यादव ‘लालू कहां हो… तू कहां फंसा देहला हमरा के’ बोलते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

आगे की खबर अपडेट होते ही शेयर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *