करनाल जिला स्थानीय हरियाणा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को नेशनल लोक अदालत बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया

करनाल, 7 सितंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी ज्यूडिशियल आफिसर, इंश्योरेंस कंपनियों व बैंक इंचार्ज के साथ एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर सीजेएम मीनाक्षी यादव भी मौजूद रही। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित ज्यूडिशियल ऑफिसर्स से बातचीत की और नेशनल लोक अदालत में अधिकतम मुकदमें रखने व निपटारा करने की बात कही। साथ ही इंश्योरेंस कंपनियों व बैंक इंचार्ज को नेशनल लोक अदालत के जरिये अधिकतम मुकदमों का निपटारा करने के उप लिए प्रेरित किया।

सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि 12 सितंबर को जिला न्यायालय व सब डिवीजन, इंद्री, घरौंडा व असंध की अदालतों में लंबित मुकदमों के आपसी सहमति से निपटारा के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा और आज पैरा लीगल वालंटियर आज्ञा पाल व राजकुमार ने यातायात इंस्पेक्टर राम लाल व टीम के साथ अम्बेडकर चौक में चालान ड्राइव का आयोजन किया और जन साधारण को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।


उन्होंने नेशनल लोक अदालत के जरिए जिला न्यायालय सब डिवीजन, इंद्री , घरौंडा और असंध मे लंबित मुकदमों का आपसी सहमति से निपटारा करने की बात कही जिससे समय व धन की भी बचत होती है। साथ ही इंस्पेक्टर राजेशलता ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय, झंझेड़ी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शामगढ़, करनाल मे जागरूकता शिविर का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्टाफ को पोक्सो एक्ट बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा पराली प्रबंधन की भी जानकारी दी और अपने परिवार जनों व रिश्तेदारों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *