दिल्ली तैयार है… क्योंकि अगले कुछ दिनों में राजधानी सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी कूटनीतिक बैठकों में से एक की मेजबानी करने वाली है!
लेकिन सवाल ये है –BRICS Summit में ऐसा क्या होने वाला है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है?

भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 12 से 13 सितंबर को नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 18वां BRICS Summit आयोजित किया जाएगा।
BRICS में शामिल देश और partner countries के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
इस बार भारत की अध्यक्षता का theme है—
“Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability”, यानी मजबूती, innovation, cooperation और sustainability पर फोकस।

भारत की कोशिश है कि BRICS के जरिए economic cooperation, technology, global governance और विकास से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम किया जाए।
और इस summit का एक खास पहलू ये भी है कि 2026 में BRICS अपने 20 साल पूरे कर रहा है। भारत इससे पहले 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता कर चुका है।
वहीं, Summit को देखते हुए दिल्ली में security और traffic arrangements भी काफी बढ़ाए जा रहे हैं। 11 सितंबर को दिल्ली में schools और कई government offices बंद रखने की घोषणा भी की गई है।
यानी आने वाले दिनों में दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं, बल्कि global diplomacy का बड़ा centre बनने वाली है।
अब देखना ये होगा कि BRICS Summit से भारत को क्या नई diplomatic और economic ताकत मिलती है…
और क्या ये summit global politics की दिशा बदलने में कोई बड़ा role निभाता है?

