खेल

भारतीय शूटिंग टीम की खिलाड़ियों ने कोच पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

डेस्क: भारतीय शूटिंग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कोच पर यौन उत्पी़ड़न का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद कोच बुरी तरह से मुश्किलों में घिर गए हैं. मामला इस साल जून में हुए जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप से जुड़ा है, जिसके लिए भारतीय महिला शूटिंग टीम के साथ कोच ने भी जर्मनी का दौरान किया था. उस प्रतियोगिता में शामिल हुई महिला शटर्स ने ही कोच पर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है.
NRAI यानी नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सूत्रों के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा कि जिस कोच पर आरोप लगा है, वो स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया यानी SAI में ही काम करते हैं. कोच ने इस हफ्ते नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की इंटरनल कम्पलेन कमेटी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा.

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने लगाए गए आरोपों पर कोच का पक्ष सुनने के बाद नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. रिपोर्ट आने के बाद SAI ने उस कोच को तुगलकाबाद स्थित डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया है. इस कोच की 3 साल पहले नियुक्ति की गई थी.

जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान जर्मनी के सूहल में शूटिंग रेंज बाहरी इलाके में फ्राइडबर्ग पहाड़ी पर स्थित थी. कोच को लेकर शिकायत की गई की वो शूटर्स को पास के जंगल में टहलाने ले गए और उन्हें गलत तरीके से छुआ. सूत्रों के मुताबिक शुरू में कोच ने शूटर्स को आरोपों को वापस लेने को कहा. उन्होंने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी भी दी. एक शूटर के माता-पिता ने घटना की मौखिक तौर पर शिकायत भी की थी. पर उससे कुछ हासिल नहीं हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *