दरभंगा

संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शनिवार 05 सितम्बर को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यालय के दरबार हॉल में अपराह्न 02 बजे कुलपति प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिक्षक पदाधिकारी समेत कई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्कृत प्रेमी विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सह सीनेटर विधायक डॉ विनय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं, प्रो० दिलीप कुमार झा के संयोजकत्व में आयोजित सम्मान समारोह की विशिष्ट अतिथि कैम्पस की एसबीआई शाखा की प्रबन्धक सुनीति होंगी। सेवानिवृत प्राचार्य डॉ० अमरनाथ मिश्र, डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय तथा डॉ० श्रवण कुमार चौधरी की भी गरिमामय उपस्थिति रहेगी। डॉ० यदुवीर स्वरूप शास्त्री के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो दिलीप कुमार झा स्वागत भाषण देंगे जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ० दिनेश झा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *