बुलंदशहर में बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित हैं. अपनी तीसरी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट कर रहे हैं. गुड्डू पंडित, पत्नी का बाल खींचकर जमीन पर घसीट रहे हैं. पत्नी झाड़ू से मार रही है. पत्नी अर्चना पांडा ने थाने में अपने पति पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. अर्चना ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर में मौजूद थीं. इतने में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटते हुए चिल्लाने लगे. जैसे ही अर्चना ने दरवाजा खोला, गुड्डू पंडित ने उन्हें जोरदार धक्का दे दिया, जिससे वह फर्श पर जा गिरीं. इसके बाद गुड्डू पंडित ने उनके बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की.

