खेल

भारत का नाम लेकर आलोचकों पर बरसे PCB चीफ मोहसिन नकवी

डेस्क: इंग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट क्या हारा, पाकिस्तान क्रिकेट तो पूरा ड्रामा ही बन गया. उस ड्रामे के चलते पाकिस्तान क्रिकेट की जगहंसाई हुई तो PCB पर सवाल भी उठे. मोहसिन नकवी पर उंगलियां उठी. पाकिस्तान किकेट के फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने मोहसिन नकवी की आलोचना शुरू कर दी. अब मोहसिन नकवी ने टीम इंडिया का नाम लेते हुए उन आलचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने उंगली उठाने वालों को ये निर्देशभी दिया है कि पहले वो पाकिस्तान क्रिकेट की रैंकिंग देखें.
हालिया मचे बवाल के बीच मोहसिन नकवी पर पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप लगा है. उनके फैसलों को गलत और घातक बताया गया. ऐसे में जियो न्यूज से बातचीत में मोहसिन नकवी ने कहा कि मैं आलोचनाओं से नहीं डरता. कभी नहीं. जो लोग ये मानते हैं कि उनके PCB अध्यक्ष बनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हुआ है, वो पहले पाकिस्तान टीम की रैंकिंग पर नजर डालें.

रिपोर्ट के मुताबिक नकवी ने ये भी कहा कि वो क्रिकेट के मसले पर सुनने को तैयार हैं. लेकिन, वसीम अकरम के लेवल का क्रिकेटर बात करे तो. बाकियों के आलोचना की उन्हें परवाह नहीं.
मोहसिन नकवी ने आगे साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया से हारी. भारत, आयरलैंड से हारा. इसका मतलब क्या है कि उनका क्रिकेट खत्म हो गया? कोई भी टीम रातों रात चैंपियन नहीं बनती. पाकिस्तान ने रैंकिंग प्रोगेस किया है. T20I में वो 9वें से छठे नंबर पर पहुंचा है. जबकि वनडे में 8वें से 5वें नंबर पर.

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 7 खिलाड़ियों को इंग्लैंड से घर वापस भेज दिया गया. उनकी जगह नए चेहरों की टीम में एंट्री हुई. इसके अलावा पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी गई. PCB के इन फैसलों को लेकर मोहसिन नकवी को निशाना बनाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *