अंतरराष्ट्रीय

ISRO का EOS-05: अंतरिक्ष से भारत पर रहेगी 24 घंटे नज़र, 36 हजार किमी की ऊंचाई से मिलेगी लगातार तस्वीरें

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 4 सितंबर को EOS-05 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है। GSLV-F17 रॉकेट के जरिए लॉन्च होने वाला यह उपग्रह भारत का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट होगा।

करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से EOS-05 एक ही बड़े क्षेत्र पर लगातार नज़र रख सकेगा। इसकी मदद से मौसम, बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की तेजी से निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही यह उपग्रह देश की सुरक्षा और रणनीतिक निगरानी क्षमता को भी मजबूत करेगा।

EOS-05 को 4 सितंबर 2026 को तड़के 2 बजकर 55 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाना है। इस मिशन को भारत की अंतरिक्ष और पृथ्वी निगरानी क्षमता में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *