हरियाणा

आल इंडिया वैशय फेडरेशन की महिला विंग की तरफ से होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

आल इंडिया वैशय फेडरेशन की महिला विंग की तरफ से होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

 

 

 

आल इंडिया वैशय फेडरेशन की महिला विंग की तरफ से आज एक स्थानीय होटल में होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। होली बुराई पर अच्छाई की जीत और प्रेम और रंगों का त्यौहार है। आल इंडिया वैशय फेडरेशन की चेयरपर्सन आशा गोयल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया एवम् सब सदस्यों को होली की बधाई दी।आज की होस्ट मधु गुप्ता, मीनाक्षी गोयल, नीरू गोयल स्माइली गुप्ता एवं मीनू तायल रही। होली को ध्यान में रख कर आज के कार्यक्रम की साज सज्जा की गयी। इस मौके पर सभी होस्ट द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य करके की। होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है यह पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सभी सदस्यों ने बाद में जमकर नाच एवं रंगो और फूलों से होली खेली। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयर पर्सन आशा गोयल, सचिव राखी गर्ग, केशियर मोनिका गुप्ता, डॉ निशा गुप्ता,नीलिमा बंसल स्माइली गुप्ता , कृति गुप्ता, शिवानी बंसल, मधु गुप्ता, प्रीति गुप्ता, नीरू गोयल, मंजू गुप्ता ,नीतू गर्ग ,मीनू तायल, संतोष गुप्ता, कामिनी अग्रवाल , मीनाक्षी गोयल, निशा गुप्ता, सुमन गुप्ता, पूजा गोयल, अंशु गुप्ता, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

एस आर योगी