करनाल जिला स्थानीय हरियाणा

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

समाधान शिविर का आयोजन

जनता की समस्याओं का हो रहा है त्वरित समाधान: एसडीएम

करनाल, 31 अगस्त। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह निर्णय आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने का बेहतरीन मंच साबित हुआ है। समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है।

एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें़।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 11 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 7, इंद्री उपमंडल में दो शिकायत प्राप्त हुई। घरौंडा व असंध उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं। वहीं नीलोखेड़ी उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नही हुई। उन्होंने आम जनता से अपील की वे निजी व सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लगने वाले समाधान शिविरों में लेकर आए ताकि लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सके।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में विरेंद्र और फजालिपुर के गांववासी खेतो से निकलने वाले गंदे पानी के नाले के निकास को लेकर पहुंचे। राम सिंह तालाब/जोहड़ की सार्वजनिक भूमि व गली पर अवैध कब्जा, अनधिकृत पक्का निर्माण के विरुद्द शिकायत लेकर पहुंचे। बलजीत सिंह पंचायत समिति फंड का दुरुपयोग करने व पंचायत समिति की राशि का गबन करने बारे शिकायत लेकर पहुंचे।
रणजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि उसका ईनवलिड कैरिज का लाइसेंस बनवाने का प्रार्थना पत्र दिया। मुकेश कुमार प्लॉट से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। जानी गांव के गांववासी सडक़ से सबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। जय नारायण जमीन से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे। इंद्री उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में जगदीश बुढ़ापा पेंशन से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे और सुनीता विधवा पेंशन सें सबंधित शिकायत को लेकर पहुंची। घरौंडा उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में कविता परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंची। वहीं असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत फफडाना से कृष्ण दत्त रोड़ से संबंधित शिकायत को लेकर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *