राष्ट्रीय

दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने ₹2,500, जानिए किसे मिलेगा लाभ

दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खबर! अब हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में आएगी… लेकिन ध्यान रहे दिल्ली की हर महिला को ये पैसा नहीं मिलेगा!

 

दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को मंजूरी पत्र सौंपे। करीब 2,500 महिलाओं को पहली खेप में मंजूरी पत्र मिले हैं।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी और पहली किस्त 1 सितंबर 2026 से सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जानी है।

अब सबसे जरूरी बात—कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?

सरकार के मुताबिक, 21 से 60 साल की महिलाएं, जिनके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख तक है, योजना के लिए पात्र हैं। योजना के लिए 1 अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ था।

और इस योजना के लिए लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 9 लाख से ज्यादा महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि करीब 6.5 लाख आवेदन पूरे करके जमा किए जा चुके हैं।

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस आर्थिक सहायता का मकसद महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों में मदद देना और उन्हें आर्थिक रूप से ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

लेकिन यहां एक सवाल भी उठ रहा है क्या दिल्ली की हर महिला को ₹2,500 मिलेंगे?

जवाब है नहीं। योजना में तय पात्रता और सत्यापन की शर्तें लागू हैं, इसलिए सिर्फ पंजीकरण कराने से लाभ मिलना तय नहीं है।

यानी अब असली नजर 1 सितंबर पर होगी… जब पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त पहुंचनी शुरू होगी।

₹2,500 की ये मदद कितनी महिलाओं की जिंदगी बदलती है अब इसका जवाब आने वाले महीनों में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *