डेस्क: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वार्टर-फाइनल मुकाबले से करेगी।वहीं भारतीय महिला टीम 18 सितंबर से मैदान में उतरेगी।
पिछली बार भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में इस बार भी पूरी दुनिया की नजरें भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस इवेंट में देखने लायक रहेगा।
आईसीसी रैंकिंग और पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को पुरुष टूर्नामेंट में सीधी क्वार्टर-फाइनल एंट्री दी गई है। बाकी टीमों को ग्रुप स्टेज में अपनी जगह पक्की करनी होगी। इससे इन चारों देशों को अब लीग स्टेज नहीं खेलना पड़ेगा। अफगानिस्तानी टीम को यह छूट प्रदान नहीं की गई है।
क्वार्टर फाइनल की चार टीमों के अलावा छह टीमें और हैं। इनको दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान के साथ नेपाल और होस्टिंग देश जापान को रखा गया है। ग्रुप बी में हांगकांग चायना के साथ मलेशिया और ओमान की टीमों को रखा गया है।
खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाएगा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में हैं, इस वजह से लीग चरण में कोई टक्कर नहीं है। हालांकि आगे इन दोनों के बीच मैच में मैच हो सकता है। सेमीफाइनल में भी भारत-पाक का मैच नहीं होगा।

