अगर आप आज घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो मौसम की यह खबर जरूर जान लीजिए।

भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 19 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज अत्यधिक भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।
इसके अलावा मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।
तेज बारिश के साथ कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और जलभराव जैसी परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं।
इसलिए अगर आपके इलाके में बारिश या आंधी का अलर्ट है, तो सावधानी बरतें और जरूरी न हो तो बाहर निकलने से बचें।
क्योंकि मानसून की बारिश राहत जरूर देती है… लेकिन जब यही बारिश अपना रौद्र रूप लेती है, तो कुछ घंटों में पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर सकती है।

