करनाल जिला प्रादेशिक मनोरंजन साहित्य हरियाणा

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तर पर सर्वोच्च माता प्रतियोगिता आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तर पर सर्वोच्च माता प्रतियोगिता आयोजित


सर्वोच्च माता प्रतियोगिता में डिंपी ने प्रथम, शशि ने द्वितीय तथा गीता ने तृतीय स्थान किया प्राप्त

इंद्री, करनाल, 18 अगस्त । महिला एवं बाल विकास विभाग, इंद्री द्वारा आज खंड स्तर पर सर्वोच्च माता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी मीना रतन की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में सर्कल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली माताओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में गांव नगला रोड़ान की डिंपी ने प्रथम, गांव बदरपुर की शशि ने द्वितीय तथा गांव कलसौरा की गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता माताओं को विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी मीना रतन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। उन्होंने माताओं को संदेश दिया कि बच्चे के जन्म के बाद छह माह तक केवल मां का दूध पिलाया जाए। छह माह के बाद बच्चे की उम्र के अनुसार घर पर तैयार किया गया पौष्टिक आहार देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बच्चों को एक वर्ष की आयु तक नमक तथा दो वर्ष की आयु तक चीनी का सेवन नहीं करवाना चाहिए। उन्होंने माताओं से तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र में भेजने का भी आह्वान किया, ताकि बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुपरवाइजर सुमन, मोहिंद्रो, ममता, पारुल, कविता व मोनिका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *