अन्य

प्रशांत किशोर की विधानसभा में एंट्री, बोले- सदन में समय मिले या न मिले, बांकीपुर का काम बोलेगा

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा में बोलने के लिए कितना समय मिलेगा, यह उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। “बांकीपुर का काम बोलेगा”—उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र में किए गए काम का असर सदन में दिए गए भाषण से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा कि अगर बांकीपुर में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और रोजगार मिलता है, तो दूसरे क्षेत्रों के लोग भी अपने जनप्रतिनिधियों से इसी तरह के काम की उम्मीद करेंगे।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया। इस जीत के साथ वह जन सुराज के पहले निर्वाचित विधायक बने और बिहार की राजनीति में पार्टी की नई मौजूदगी दर्ज हुई।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *