राष्ट्रीय

अंबाला : पुलिस और सिखों में टकराव ! खालिस्तान विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर हुआ था हमला, निहंग आरोपियों की रिहाई की कर रहे थे मांग

हरियाणा : अंबाला में कल पुलिस और सिखों में टकराव हो गया। करीब 8 घंटे तक दिल्ली–चंडीगढ़ हाइवे जाम रहा। टकराव में अंबाला के DSP का अंगूठा कटा, कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया। रात 9 बजे प्रदर्शनकारी हाईवे से हट गए।

दरअसल, 6 दिन पहले पंजाब के खालिस्तानी विरोधी नेता गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला हुआ। निहंग इसके आरोपियों की जेल से रिहाई की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *