
गौड़ा बौराम। प्रखंड के पीएम श्री टू उच्च विद्यालय, आसी का सोमवार को प्रभारी बीईओ सुजीत कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारी की भूमिका से अलग हटकर कक्षा में बच्चों को पढ़ाया और विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ का जायजा लिया।
प्रभारी बीईओ ने विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल पूछे तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। अनियमितता देख कर प्रभारी बीईओ ने प्रभारी एचएम राकेश कुमार झा एवं विद्यालय के शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने का सख्तनिर्देश दिया। वही विद्यालय में नग्न बच्चे की उपस्थिति देख भड़क गये अधिकारी।
इधर, विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ लोगों ने प्रभारी एचएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रभारी एचएम के कार्यभार संभालने के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई है और विद्यालय को कथित रूप से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया जा रहा है।
