राष्ट्रीय

नई दिल्ली : FSSAI के छापेमारी में होटलों से मिला सड़ा हुआ चिकन और बीफ मीट, बासी वेजिटेबल कटलेट और यूज किया गंदा तेल भी बरामद!

डेस्क:  इन दिनों फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ताबड़तोड़ एक्शन मोड में है। देशभर में FSSAI ने कई बड़ी खाने-पीने की कंपनियों पर छापेमारी कर खाने की क्वालिटी की खामियों को उजागर किया है।

अब सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की फूड सेफ्टी विंग ने बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट और BBMP के सभी जोन में और होटलों और फूड सेंटर्स की जांच शुरू की है। जिसके लिए 30 टीमों को लगाया गया। जांच में अब तक सैकड़ों किलो फूड आयटम्स को जब्त या नष्ट किया गया है।

होटल में मिला 45 किलो सड़ा चिकन

 

अगर आप बाहर खाने-पीने के आदी हैं या मजबूरी में खाना पड़ रहा है तो सतर्कता जरूरी है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के शहरी इलाकों में फूड सेफ्टी विंग ने कई छापेमारियां की इस दौरान कई नामी होटलों के किचन में सड़ा हुआ खाना पकड़ा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Hotel Sky, UB City में 45 किलो सड़ा हुआ चिकन और बीफ मिला है। इसके अलावा यूज किया हुआ कुकिंग ऑयल और वेजिटेबल कटलेट भी मिला है।

 

अन्य होटल्स का भी यही हाल

 

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक रॉयल चेन होटल से डक और मछली सहित कुल 55 किलो फूड आयटम जब्त किया गया है। मद्रास किचन से 5 किलो हरी मटर और टेस्कन होटल से 5 किलो मशरूम जब्त किया गया। यही हाल शहर के अन्य नामी होटलों का है। जहां मछली, केक, आलू और टैकोस जैसी चीजों में गड़बड़ियां मिली हैं।

 

कानपुर में 4,300 किलोग्राम आटा जब्त

 

FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि कानपुर नगर स्थित वैभव आटा मिल का निरीक्षण किया गया, जिसमें कंप्लायंस नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया था। लैब टेस्टिंग के लिए 3 सैंपल एकत्र किए गए और 4,300 किलोग्राम आटा जब्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *