डेस्क: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली में बिना एथेनॉल (Ethanol) वाला XP100 पेट्रोल 167.35 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं सामान्य पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और XP95 की कीमत 109.24 रुपये प्रति लीटर है।
XP100 पेट्रोल में 100-ऑक्टेन रेटिंग होती है और यह पूरी तरह एथेनॉल मुक्त है। इसे दिसंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। यह खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस वाहनों, सुपरकार, लग्जरी सेडान और प्रीमियम बाइक के लिए तैयार किया गया है।
E20 पेट्रोल को लेकर क्या है विवाद?
सरकार के एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां ARAI की रिपोर्ट के आधार पर कहती हैं कि E20 उन वाहनों के लिए सुरक्षित है, जिन्हें इस ईंधन के अनुरूप तैयार किया गया है। हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं ने खासकर पुरानी गाड़ियों में इसके संभावित असर को लेकर ऑनलाइन चिंता जताई है।
कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल
सोमवार के शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड करीब 1% से ज्यादा चढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं WTI 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।
तेल की कीमतों में इस तेजी की बड़ी वजह ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में गतिरोध और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने को लेकर समझौता नहीं होना बताया जा रहा है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है।
दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है। प्रमुख शहरों में कीमतें इस तरह हैं—
शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)दिल्ली102.1295.20मुंबई111.2197.83कोलकाता113.5199.82चेन्नई107.7799.55नोएडा102.1295.56लखनऊ101.8695.36पटना112.7099.87जयपुर112.6697.78भोपाल114.6599.74इंदौर114.6199.70
भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर, जबकि इंदौर में पेट्रोल 114.61 रुपये और डीजल 99.70 रुपये प्रति लीटर है।

