मनोरंजन

अजय देवगन ने ‘किल’ के डायरेक्टर संग एक्शन फिल्म के लिए मिलाया हाथ

डेस्क: अजय देवगन के पाइपलाइन में इस वक्त कई फिल्में हैं जिनपर वो काम कर रहे हैं. इन फिल्मों में ‘चौहान’, ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल 5’ और ‘गृह प्रवेश’ का नाम शामिल है. एक्टर के लिए 2026-2027 बेहद ही खास होने जा रहा है, क्योंकि उनकी ये फिल्में बैक-टू-बैक थिएटर्स में रिलीज होंगी. अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक और एक्शन प्रोजेक्ट जुड़ गया है. एक्टर अब मशहूर फिल्ममेकर निखिल नागेश भट्ट के साथ एक नई एक्शन ड्रामा फिल्म में काम करने जा रहे हैं. फिल्म की कहानी और बाकी स्टारकास्ट को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
अजय देवगन की हालिया रिलीज ‘धमाल 4’ ने थिएटरों में अच्छी कमाई की. इसके बाद वो ‘दृश्यम 3’ में नजर आएंगे. लेकिन इन दिनों एक्टर ‘गोलमाल 5’ पर काम कर रहे हैं. इसी बीच अजय देवगन ने पहली बार ‘किल’ के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट से हाथ मिलाया है. ये एक एक्शन फिल्म होगी, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की नई फिल्म को साइन किया है, जिसे निखिल नागेश भट्ट डायरेक्ट करेंगे. जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाला ये प्रोजेक्ट फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है. मेकर्स 2027 के सेकेंड हाफ में इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी फिलहाल पूरी तरह सीक्रेट रखी जा रही है. हालांकि, इतना तय है कि ये एक एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कहानी, बाकी कलाकारों और रिलीज प्लान से जुड़ी जानकारी भी मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही सामने आने की उम्मीद है.
अजय देवगन के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले निखिल नागेश भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. वो जेमी फॉक्स स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘डेडलॉक्ड’ का डायरेक्शन करेंगे. ये इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म एक ऐसे पूर्व अमेरिकी मरीन की कहानी है, जो अपने दुख से जूझ रहा है और जूरी ड्यूटी कर रहा होता है.
अजय देवगन और निखिल नागेश भट्ट की यह एक्शन ड्रामा फिलहाल प्रोडक्शन की तैयारी के दौर में है. मेकर्स की योजना है कि 2027 के दूसरे हाफ में फिल्म के कैमरे रोल किए जाएं. माना जा रहा है कि निखिल पहले डेडलॉक्ड का काम पूरा करेंगे और उसके बाद अजय देवगन के साथ इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *