मनोरंजन

14 अगस्त को एक साथ 4 फिल्मों के रिलीज ने बढ़ाई सिनेमाघरों की हलचल !

बॉलीवुड : सदियों से बॉलीवुड की परंपरा रही है कि हर शुक्रवार या किसी विशेष अवसर पर फिल्म रीलिज करे और इस 14 अगस्त को शुक्रवार भी है और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या भी। ऐसे में एक साथ 4 फिल्मों के रिलीज से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। आइए जानते हैं 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही है.

 

बटवारा 1947

 

बटवारा 1947 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे मुसलमान परिवार की है जो बटवारे के बाद पाकिस्तान जाते हैं. फिल्म में शबाना आजमी ने हिंदू पाकिस्तानी महिला का किरदार निभाया है. फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होगी. सनी देओल के लिए 15 अगस्त का दिन लकी होता है. इससे पहले उनकी फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट थी.

आवरापन 2

 

इमरान हाशमी की फिल्म आवरापन 2 भी 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म आवरापन 2 में इमरान हाशमी का पुराना अवतार में नजर आएंगे. बॉक्स ऑफिस पर इमरान और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस इमरान और सनी देओल किसकी फिल्म को ज्यादा पसंद किया जाएगा.

 

द एंड ऑफ ओके स्ट्रीट

 

14 अगस्त को एम अमेरिकन साइंस फिक्शन फिल्म द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट भी रिलीज हो रही है. अगर आप साइंस फिक्शन फिल्म देखना पसंद करते हैं तो वीकेंड पर थिएटर में जाकर आप इस फिल्म को देख सकते हैं. इस फिल्म में ऐनी हाथवे, एवान म्क्ग्रेगोर, मैसी स्टेला और क्रिस्चियन कांवेरी शामिल है.

विश्वनाथ एंड संस

 

अगर आपको साउथ फिल्में देखना पसंद है तो आप इस वीकेंड विश्वनाथ एंड संस देख सकते है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी 40 साल के ओलिंपिक लेवल शूटर की लाइफ पर आधारित है. यह फिल्म रिश्तों और इमोशनल जर्नी के इर्दगिर्द है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में हैं.

 

कौन सी फिल्म देखें

 

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 4 फिल्में रिलीज हो रही है. ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी फिल्म देखना चाहिए. अगर आप इमरान हाशमी के फैन है तो आप आवरापन 2 देख सकते हैं. अगर आपको देशभक्ति से जुड़ी फिल्म देखना पसंद करते हैं तो आप बटवारा 1947 देख सकते हैं. वहीं अगर आपको इमोशनल कहानी देखना पसंद है तो आप विश्वनाथ एंड संस देख सकते हैं. वैसे शुक्रवार, शनिवार और रविवार की तीन दिनों की लंबी विकेंड पर चारों मूवी देखना भी कोई गलत फैसला नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *