करनाल जिला हरियाणा

महापौर और अन्य भाजपा नेताओं ने विधायक को दी शुभकामनाएं, पौत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना

बेटियां समाज की समृद्धि और खुशियों की आधारशिला : रेणु बाला गुप्ता

महापौर और अन्य भाजपा नेताओं ने विधायक को दी शुभकामनाएं, पौत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर बोले—बेटी का आगमन पूरे परिवार के लिए सौभाग्य का संदेश

करनाल। बेटियों का सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेटियां केवल परिवार की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज की प्रगति और समृद्धि की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह बात महापौर रेणु बाला गुप्ता ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक जगमोहन आनंद से भेंट के दौरान कही।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता और अन्य भाजपा नेताओं ने विधायक जगमोहन आनंद को परिवार में उनकी पौत्री के रूप में नन्ही बिटिया के आगमन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेटी का आगमन जीवन में नई उम्मीद, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। नन्ही बिटिया का जीवन सुख, समृद्धि, सफलता और अनगिनत खुशियों से परिपूर्ण रहे, यही उनकी मंगलकामना है।
विधायक जगमोहन आनंद ने महापौर रेणु बाला गुप्ता द्वारा व्यक्त की गई शुभकामनाओं एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शुभचिंतकों और साथियों से मिले आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि बेटियों का आगमन सौभाग्य और प्रसन्नता का प्रतीक है। उन्होंने नन्ही बिटिया के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक भंडारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पार्षद संकल्प भंडारी एवं अमरनाथ सौदा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *