जिला हरियाणा

विधानसभा क्षेत्र असंध में विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए विधायक योगेन्द्र राणा

विधायक योगेन्द्र राणा ने 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यों का किया शिलान्यास ।

असंध/ करनाल, 8 अगस्त । विधानसभा क्षेत्र असंध में विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए विधायक योगेन्द्र राणा ने शनिवार को असंध के विभिन्न गांवों में कुल 1 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया। इन कार्यों में चौपालों की मरम्मत, रास्तों एवं नालियों का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर, महिला संस्कृति केंद्र, इंडोर जिम हॉल सहित ग्रामीणों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
इसी कड़ी में गांव सालवन में कुल 49 लाख 5 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें 9 लाख 5 हजार रुपये की लागत से बाबा तरबीत वाली चौपाल की रिपेयर, 12 लाख रुपये की लागत से गांव के कब्रिस्तान में दीवार के साथ पगडंडी एवं बरामदा निर्माण तथा पानी की व्यवस्था, 5 लाख रुपये की लागत से राजीव पुत्र ओमप्रकाश के घर के पास पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण ,15 लाख 50 हजार रुपये की लागत से महिला संस्कृति केंद्र तथा 7 लाख 50 हजार रुपये की लागत से इंडोर जिम हॉल का निर्माण कार्य शामिल है।
इसी प्रकार गांव पधाना में 4 लाख रुपये की लागत से धानक चौपाल में फर्श निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
गांव चोरकारसा में कुल 60 लाख 50 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें 6 लाख 50 हजार रुपये की लागत से पूर्व सरपंच सुनहरा के खेत से चोचड़ा रोड तक रास्ता निर्माण ,4 लाख रुपये की लागत से खेतों के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण तथा 50 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शामिल है।
इसके साथ ही गांव चोचड़ा स्थित श्री हरि कृष्ण गौशाला में गौशाला के चारे एवं गौशाला के विकास कार्यों के लिए कुल ₹10 लाख 85 हजार रुपये के दो चेक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि असंध विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, पानी की निकासी, चौपाल, सामुदायिक भवन, महिला सुविधाओं एवं खेल सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार गति दी जा रही है।
विधायक श्री योगेन्द्र राणा ने इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में असंध विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
इस अवसर पर पधाना सरपंच रणधीर , सालवन सरपंच जयबीर फौजी , बल्ला मंडल अध्यक्ष जयभगवान जांगड़ा, नरेश ठेकेदार, जयमल पहलवान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *