राष्ट्रीय

तमिलनाडु CM विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक अर्जी ! 1999 में दोनों ने की थी लव मैरिज

डेस्क : तमिलनाडु के सीएम और थलापति विजय का तलाक नहीं होगा. एक्टर की वाइफ संगीता ने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है. दोनों पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे. 27 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर था. संगीता ने विजय पर कथिततौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था और वो उनसे तलाक लेना चाहती थीं. लेकिन अब उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है.

संगीता ने अपने पति मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से तलाक के लिए दायर की गई याचिका वापस ले ली है. संगीता के याचिका वापस लेने पर, चेंगलपट्टू कोर्ट ने विजय से तलाक के लिए दायर किए गए मामले को बंद कर दिया. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की ओर से भी राहत की सांस ली गई है.

कथित तौर पर संगीता ने विजय पर तलाक की अर्जी के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे. याचिका में सीएम विजय पर बेवफाई के आरोप लगाए थे. इसमें विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का दावा किया गया था. इस याचिका में बताया गया था कि अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला था कि विजय एक अभिनेत्री के साथ रिश्ते में हैं. इस खुलासे के बाद संगीता को गहरा झटका लगा था. संगीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि विजय ने पब्लिकली उस अभिनेत्री से मिलना जुलना जारी रखा था, जिसके चलते उन्हें बच्चों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.

गौरतलब है कि विजय और संगाती ने साल 1999 में शादी की थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे एक बेटा जिसका नाम जेसन संजय है और एक बेटी जिसका नाम दिव्या साशा है. 27 साल बाद दोनों का रिश्ता खतरे में था लेकिन अब उनका तलाक नहीं होगा.

बता दें कि एक्टर और तमिलनाडु के सीएम विजय पिछले कुछ समय से तृषा कृष्णन के साथ लिंकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. सीएम बनने से पहले एक्टर और तृषा कृष्णन के बीच करीबियों को देखा गया था. तमिलनाडु चुनाव 2026 के दौरान तृषा उनके साथ खड़ी दिखीं. चुनाव जीतने के बाद भी तृषा उनके घर पहुंची थीं. वहीं, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी उनकी फैमिली के साथ दिखी थीं, जिसके बाद लिंकअप की चर्चाओं और रफ्तार पकड़ ली थी. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कुबूला नहीं बल्कि इसे वो दोस्ती का नाम ही देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *