▪️ 4 अगस्त को यमन तट के निकट लाल सागर में डूबे भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत MSV Faize Noore Oliya पर हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है।
▪️ अंसारुल्लाह (हूती) से जुड़े सूत्रों ने दावा किया था कि उनके एक नौसैनिक ड्रोन ने सऊदी तेल ले जा रहे भारतीय पोत को निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज़ डूब गया।
▪️ भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाज़ पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारत का दूतावास रियाद में स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और यमनी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।
▪️ भारत ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध नौवहन जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

