राष्ट्रीय

हवा में 300 फीट नीचे गिरी फ्लाइट! कुछ सेकंड में मच गई चीख-पुकार

सोचिए… आप आराम से फ्लाइट में बैठे हों और अचानक विमान 300 फीट नीचे गिर जाए! कुछ ही सेकंड में पूरी फ्लाइट में चीख-पुकार मच गई…

आज सुबह थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि विमान कुछ ही पलों में लगभग 300 फीट नीचे आ गया।

इस तेज़ झटके से कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए। करीब 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए। राहत की बात ये रही कि पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर करा दी।
घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी की जान को खतरा नहीं है। अब DGCA इस पूरी घटना की जांच करेगा कि आखिर इतनी तेज़ टर्बुलेंस की वजह क्या थी।

क्या फ्लाइट में सफर करते समय सीट बेल्ट हमेशा बांधकर रखनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *