दरभंगा

सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

दरभंगा, 28 जुलाई 2026 :-जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति,लंबित मामलों एवं उनके निष्पादन की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग नियमित रूप से पोर्टल चेक करें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करते हुए उसकी अद्यतन जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों की प्रतिदिन समीक्षा कर उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव,सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *