दरभंगा

+2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर दरभंगा में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दरभंगा, 28 जुलाई 2026 :-महिला एवं बाल विकास निगम, पटना बिहार, के आलोक में जिला प्रशासन दरभंगा एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन दरभंगा* द्वारा मिशन शक्ति योजनांतर्गत +2 परियोजन बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के जेंडर स्पेशलिस्ट डॉली कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार DHEW दरभंगा, शिक्षक,शिक्षिका एवं छात्राओं का उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने माहवारी को एक सामान्य एवं प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया बताते हुए इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव, सैनिटरी पैड के सुरक्षित एवं उचित उपयोग तथा निस्तारण एवं माहवारी के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

 

साथ ही छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का सरल, वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक ढंग से समाधान किया गया तथा उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्राओं के बीच एमएचएम किट का वितरण किया गया तथा उनके स्वस्थ,सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *